ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार टवेरा वाहन पलटा, दो लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

देवास। इंदौर-बैतूल हाइवे पर हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल कन्नौद के कलवार क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहा टवेरा वाहन एमपी13बीए4380 गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। घायलों की मदद के लिए आसपास से ग्रामीण व राह चलते लोग भी मौके पर पहुंचे। एक अन्य घायल की मौत अस्पताल ले जाते समय होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरदा की ओर जा रहा टवेरा वाहन हादसे का शिकार हुआ। इसमें कुल 13 लोग सवार थे जो रतलाम, झाबुआ, इंदौर आदि जगह के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में 35 वर्षीय पीयूष पुत्र अभय बावरिया निवासी ग्राम थांदला जिला झाबुआ, 58 वर्षीय सरोज भंडारी निवासी जावरा जिला रतलाम की मौत हुई है। वहीं दिव्या बावरिया, रानी, नव्या तीनों निवासी थांदला, तिशा भंडारी, दिलीप भंडारी, हितेशी निवासी जावरा, नारायण, सीमा, अभिषेक निवासी मारुति नगर सुखलिया इंदौर, सौरभ निवासी खातीपुरा इंदौर घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button