ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बैतूल: मौसम विभाग ने एक बार फिर बैतूल समेत 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिले में कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसका यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि 5 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज एलर्ट जारी कर अधिक बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और छिंदवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।इन जिलों में पड़ सकती है बौछारमौसम विभाग ने इसके अलावा बैतूल जिले समेत नर्मदापुरम संभाग के जिलों और 10 अन्य संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान भी जताया है। इसके तहत रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं के गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। संभावित पूर्वानुमान में बताया गया है की इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम के जिले जिनमें बैतूल भी शामिल है। अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। जबकि, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार पड़ेगी। भोपाल और उसके आसपास के इलाको में आसमान बादलों भरा रहने का अनुमान जताया गया है।इतनी हुई बारिशबैतूल में पिछले 24 घंटो के दौरान 14 एमएम बारिश हुई है। जबकि सबसे ज्यादा चिचोली में 67.4एमएम और 55 एमएम भैंसदेही में वर्षा हुई है। भीमपुर में 44, आठनेर में 15.1, आमला में 9 mm वर्षा रिकार्ड की गई है।

Related Articles

Back to top button