ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छेड़छाड़ करने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपितों ने घर में लगाई आग, जांच जारी

भांडेर। भांडेर थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह के पास एक कच्चे खपरैल युक्त घर में सोमवार की रात नौ बजे पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने आग लगा दी। जिसके चलते उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। जिन युवकों ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया उनके नाम रवि कुशवाहा और धर्मेंद्र कुशवाहा बताए गए हैं। पुलिस उक्त आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार को दो गार्ड की सुरक्षा भी मुहैया करा दी है।

इस घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता दोनों ही क्रशर पर काम करते हैं। उन्हें रात्रि में नौ बजे क्रशर पर छोड़कर जब वापस घर लौटा तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले रवि और धर्मेंद्र उसके कच्चे घर की खपरैल में आग लगा रहे थे। ऐसा करते देख जब चिल्लाया तो दोनों ईदगाह तरफ भाग गए। इसके बाद भाई सलीम को मदद के लिए बुलाया। इस बीच जलते घर में सलमान की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर सुरक्षित बाहर निकल आई। इसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच किसी ने फायरब्रिगेड को सूचना कर दी। जो कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई। जब तक आग बुझती, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था।

घटना का कारण महिला से अभद्रता

बताया गया कि रवि और धर्मेंद्र द्वारा फरियादी की बहन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। फरियादी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद शहनाज ने भांडेर थाने पहुंचकर उक्त आरोपित भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद आरोपितों ने फरियादी के भाई के साथ भी मारपीट की और फिर यहां से सलमान के घर पहुंचकर उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मुहैया की सुरक्षा

इस मामले में फरियादी सलमान के भाई सलीम ने बताया कि दोनों भाईयों की गुंडागर्दी काफी समय से इस क्षेत्र में है। पहले भी एक मुस्लिम परिवार से इन्होंने मारपीट की। हालांकि घटना के बाद भांडेर टीआई मोनिका मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई है।

Related Articles

Back to top button