ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अभिनेता राजकुमार राव ने सपत्‍नीक किए भगवान महाकाल के दर्शन, इंदौर में होनी है फ‍िल्‍म की शूटिंग

उज्‍जैन। बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव गुरुवार को बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही गृह शांति पूजा करवाई। उल्‍लेखनीय है कि उनकी फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 की शूटिंग इंदौर मे भी होनी है।

मंदिर समिति के अनुसार राजकुमार राव सुबह अपनी पत्‍नी पत्रलेखा के साथ भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। उन्‍होंने करीब तीन घंटे मंदिर में बिताए। भगवान महाकाल के दर्शन और अभिषेक के साथ विशेष पूजन भी करवाई।

राजकुमार के अनुसार फ‍िल्‍म स्‍त्री 2 की शूटिंग इंदौर शहर और उसके आसपास के इलाकों में की जाना है। वे इसी सिलसिले में आए हैं। उनकी कई दिनों से तमन्‍ना थी कि वे भगवान महाकाल के दर्शन करें।

उल्‍लेखनीय है कि स्‍त्री 2 एक हारर और कामेडी फ‍िल्‍म है। यह फ‍िल्‍म 2018 में रिलीज हुई फि‍ल्‍म स्‍त्री का दूसरा भाग है। इस फि‍ल्‍म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं। मध्‍य प्रदेश के अशोकनगर के चंदेरी जिले में भी इस फ‍िल्‍म के दृश्‍य फ‍िल्‍माए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button