ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्वान के हमले से बालिका जख्मी, लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर श्वान को मार डाला

राजगढ़। जिले के माचलपुर कस्बे में एक आवारा श्वान ने सड़क से गुजर रही बालिका पर हमला करते हुए उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच लिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने डंडों से पीट पीटकर श्वान को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस मामले में शिकायत नहीं होने के चलते फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे पर 17 टांके आए हैं।

मामा के यहां रहती है बालिका

जानकारी के मुताबिक अर्पिता गुर्जर 9 वर्ष अपने मामा ज्ञानसिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली अर्पिता मंगलवार दोपहर को घर के सामने मौजूद एक किराना दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक आवारा श्वान ने हमला कर दिया। इससे बालिका जमीन पर गिर गई और कुत्ते ने जगह-जगह उसे काट लिया व चेहरा भी नोंच लिया।

आसपास के लोगों ने बचाया

बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और श्वान के चंगुल से छुड़ाया। स्वजन तुरंत घायल बालिका को लेकर माचलपुर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उपचार करते हुए उसको 17 टांके लगाए हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद आक्रोशित लोगो ने देर शाम को कुत्ते को खोज निकाला। इसके बाद उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। कुत्ते को तब तक पीटा, जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया।

पहले भी लोगों पर किया था हमला

जानकारी के मुताबिक अर्पिता पर हमले के पहले भी वह श्वान कस्बे में चार अन्य लोगों पर हमला कर चुका था। इसकी सूचना नगर परिषद को भी स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button