ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

Sonbhadra Rape Case: ‘मुस्कुराइए आपके वोट से बलात्कारी विधायक बन गया..’, नाबालिग से रेप मामले में BJP विधायक पर फूटा सोशल एक्टिविस्ट का गुस्सा

 उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सोनभद्र में नाबालिग लड़की से रेप में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार दिए गए हैं। सोनभद्र जिले के विशेष न्‍यायाधीश एहसानुल्‍लाह खां की अदालत ने बीते मंगलवार को बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को दोषी करार दिया। सजा सुनाने के लिए अदालत ने 15 दिसंबर की तारीख तय की है। फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में मौजूद भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट ने न्‍यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

पीरा मामला 2014 का है, जब रामदुलार गोंड विधायक नहीं थे, उस समय उन पर एक आरोप लगा था कि उन्होंने एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायालय/ विशेष न्यायालय में चल रही थी। वहीं, अब जाकर इस मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने विधायक रामदुलार गोंड को दोषी पाया है और उन्हें कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया।

बता दें कि रामदुलार गोंड दुद्धी सीट से बीजेपी के विधायक हैं। उनके खिलाफ कोर्ट का फैसला आने के बाद सोनभद्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं, अब इस मामले में सोशल एक्टिविस्ट भयाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि “मुस्कुराइए आपके वोट से बलात्कारी विधायक बन गया,बेटियो की सुरक्षा ऐसे बलात्कारियो के हाथ में है…। बता दें कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी। बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड ने पॉक्सो से बचने के लिए सर्टिफिकेट बदलवाए और उसके ससुराल जाकर ससुराल जाकर धमकी दी।

Related Articles

Back to top button