शिवराज सिंंह चौहान शपथ समारोह कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखने गए
भोपाल। मध्य प्रदेश के निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री व विशेष अतिथि कल यहां आ रहे हैं और मैं अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री हूं तो मेरी जिम्मेदारी है कि यहां आयोजन की व्यवस्थाएं ठीक हो और गरिमापूर्ण समारोह में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री गण शपथ ले। मेरी जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाएं ठीक हो, इसलिए देखने आया हूं। हम सब साथ है, प्रदेशध्यक्ष संगठन की तरफ से व्यवस्था देख रहे है और आगे आने वाले मुख्यमंत्री भी देख रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मौके पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम भोपाल मे मोतीलाल स्टेडियम भोपाल में बुधवार को आयोजित हो रहा है।
#WATCH मध्य प्रदेश के निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कल यहां आ रहे हैं और मैं अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री हूं तो मेरी जिम्मेदारी है कि यहां आयोजन की व्यवस्थाएं ठीक हो और गरिमापूर्ण समारोह में मुख्यमंत्री और… pic.twitter.com/x7eLTaqNXn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023




