ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सुसाइड या मर्डर: अब खुलेगा सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का राज..SIT करेगी जांच

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में अब  SIT के गठन की घोषणा कर दी है। जिससे अब इस मामले की तेजी से जांच होगी।  वहीं, इसपर महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुलिस को लिखित आदेश जारी किए गए हैं।  SIT की स्थापना एडिशनल कमिश्नर नार्थ रीजन के नेतृत्व में होगी।

बता दें कि 2020 में 28 साल की दिशा सालियान की मौत हुई थी जिसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन इस मौत को अबतक संदिग्ध माना जाता रहा है। राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 8 या 9 जून 2020 की रात को मुंबई के मलाड में गैलेक्सी रीजेंट बील्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थीं। हालांकि उनकी मौत को एक साजिश माना जा रहा है जिसकी तह तक पहुंचने के लिए अब  SIT के गठन की घोषणा कर दी है।

वहीं, दिशा सालियान की मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसकी वजह से इन दोनों मौत में क्या कनेक्शन है इसकी जांच के लिए SIT का गठन किया गया।

दिशा सालियान की मौत से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा हो गई थी।  क्योंकि इसके पीछे विपक्ष में ठाकरे ग्रुप के नेता आदित्य ठाकरे का भी नाम सामने आया था।. वहीं SIT जांच को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे जिनसे डरते हैं उनको बदनाम करने का काम करते हैं। सरकार सिस्टम का दुरुपयोग कर रही है।

Related Articles

Back to top button