ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवराज को गले लगाकर रोने लगी बहनें, बोली- आपको वोट दिया था भैया… चौहान भी हुए इमोशनल, देखिए भावुक वीडियो

भोपाल: लाडली बहनों के दिलों में राज करने वाले शिवराज सिंह चौहान की आखिरकार विदाई हो गई है। कल सोमवार 12 दिसबंर को सीएम चेहरे के ऐलान के साथ ही साढ़े सोलह साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे। शिवराज की विदाई के बाद शिवराज सिंह चौहान का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिवराज को पकड़कर दो लाडली बहनें जोर-जोर से रोने लगीं। बहनों को गले लगाकर शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। शिवराज ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

लाडली बहना योजना शिवराज को बना दिया था लोकप्रिय मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना ने उन्हें बेहद लोकप्रिय नेता बना दिया था। लाडली बहना योजना देश की सबसे बड़ी योजना है जिसके तहत बहनों के खाते में हजारों रुपए आ चुके हैं। यही वजह है कि बहनों के साथ साथ प्रदेश की जनता शिवराज को एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती थी। शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। व्यक्तिगत रुप में शिवराज सिंह लोगों से बेहद मिलनसार रहे हैं ऐसे में वे लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे बहुत से वीडियो सामने आया जहां शिवराज सिंह लोगों के बीच, कभी बहनों के गले लगाते तो कभी बच्चियों को लाड करते दिखे हैं। ये भावुक वीडियो भी उन्हीं में से एक है।

क्या है वीडियो में…

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पहले कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और गले लगकर जोर-जोर से रोने लगीं। उन्होंने कहा- भैया आपको वोट दिया था। आप बहनों को चहेते हैं। शिवराज ने उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की। सिर पर हाथ रखते हुए शिवराज भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान खुद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि यदि वह चले गए तो बहनों को बहुत याद आएंगे।

Related Articles

Back to top button