ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस दिन मनाई जाएगी धनु संक्रांति, तरक्की पाने के लिए करें ये उपाय

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष अर्थ होता है। धनु संक्रांति से खरमास की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आप इस खास दिन पर कुछ उपाय करके, कई तरह की परेशानियों से राहत पा सकते हैं। धनु संक्रांति के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल भी चढ़ाएं। इससे न केवल साधक के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। अगर आप धनु संक्रांति के खास मौके पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, तो आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी परेशानियां दूर कर देते हैं। साथ ही इस दिन बिना नमक वाला भोजन करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप इस दिन अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण भी कर सकते हैं।

देवी लक्ष्मी की करें पूजा

धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन कराएं और गर्म कपड़े आदि का दान करें।

रोगों से मिलेगी मुक्ति

धनु संक्रांति के दिन एक लोटे में जल भरकर उसमें इत्र डालें और इसे घर के किसी बीमार व्यक्ति के हाथ से स्पर्श कराएं। फिर इस जल को भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय आपको 4 से 7 दिन तक करना है। ऐसा करने से आपको सभी रोगों से मुक्ति जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button