ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सूने मकान से 22 लाख से अधिक की चोरी, बदमाशों की तलाश जारी

रतलाम/धराड़। जिले में बेखौफ चोर लगातार वारदातें कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे। दो माह में 40 स्थानों पर चोरियां हो चुकी है। इनमें जावरा के सराफा व्यापारी के यहां हुई साढ़े पांच करोड़ से अधिक की चोरी की वारदात और कई बड़ी वारदातें शामिल है, लेकिन पुलिस अभी तक चार-पांच वारदातों के आरोपितों को ही पकड़ पाई है। शेष 90 प्रतिशत वारदातों में पुलिस के हाथ खाली है। इसी बीच चोरों ने शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में एक सूने मकानों को निशाना बनाया और 22 लाख रुपये से अधिक का माल ले उड़े।

जानकारी के अनुसार धराड़ के मध्य क्षेत्र में स्थित राजपूत मोहल्ला रहने वाले महिपालसिंह राठौर रतलाम स्थित रस्सी बनाने की एक फैक्ट्री में काम करते है। उनकी पत्नी विलासकुंवर, पुत्र पिंटू सिंह राठौर अन्य स्वजन के साथ शादी कार्यक्रम में उज्जैन जिले के ग्राम जंगीपुर करणपुरा गए हुए थे। राठौर नाइट ड्यूटी होने से शुक्रवार रात घर के दरवाजे पर ताला लगाकर फैक्ट्री चले गए थे। रात में किसी समय चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और पेटी व अलमारी का सामान बिखेर दिया और रुपये, जेवर व पीतल-तांबे के बर्तन चुराकर ले भागे।

शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद राठौर घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी।

राठौर ने बताया कि एक भूखंड खरीदना था, इसके लिए रुपयों का इंतजाम करके रखा था। रुपये व जेवर अलमारी में रखे थे। चोर अलमारी व पेटी का ताला तोड़कर करीब 17 लाख रुपये, करीब सात तोला सोने के जेवर और करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर भी ले गए। चोरी किए गए जेवरों में सोने के दो तोले का हार, दो तोले की दो चेन, चार अंगूठियां, हाथ में पहनने की दस मोती वाली पौछी, पायजब आदि शामिल है। चोर पेटी में रखे तांबे व पीतल के बर्तन भी ले गए।

आसपास दरवाजे चेक किए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए

बिलपांक थाना प्रभारी महेंद्र कांत गौतम व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है। एक फुटेज में पांच नकाबपोश चोर तो दूसरे फुटेज में दो चोर कैद हुए हैं।

चोरों ने वारदात करने के पहले राठौर के घर के आसपास के बंद दरवाजों को चेक कर यह पता लगाया कि कोई जाग तो नहीं रहा है। इसके बाद वारदात की। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलावया।

Related Articles

Back to top button