ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

UP में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा! एक तीर से कई निशाने साधने की तैयारी में BJP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात देने जा रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। महिला स्पेशल पिंक बसों में वर्ष 2018 की तरह ही महिला यात्रियों को फ्री यात्रा कराने का भी प्लान है। ऐसे में योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक को साधने की तैयारी की है। इससे भाजपा एक तीर से कई निशाने साध रही है। मार्च माह में ऐसी सौगात इसलिए भी दिए जाने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसके ठीक एक या दो माह बाद लोकसभा चुनाव होने वाले होंगे।
अनुपूरक बजट में निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में योगी सरकार का पूरा फोकस आधी आबादी के वोट बैंक को साधने पर है। प्रदेश में लंबे समय से बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की मांग की जा रही थी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा करने के लिए सरकार की तरफ से परिवहन निगम को प्रतिकार का भुगतान किया जाएगा। अनुपूरक बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।
परिवहन निगम के सूत्रों की मानें तो इस बार भी बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही महिला दिवस पर महिला स्पेशल पिंक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी जा सकती है। राजनीति के जानकारी मानते हैं कि सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी तो इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है। रोडवेज बसों में 60 साल से ऊपर की महिलाओं की यात्रा का प्रतिशत निकाला गया तो कुल यात्रियों में लगभग 6% बुजुर्ग महिलाएं रोजाना रोडवेज बसों से यात्रा करती हैं। कुल महिला यात्रियों में वरिष्ठ महिला यात्रियों का 17 फीसद है।

Related Articles

Back to top button