ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बदलेगा मौसम का मिजाज..! बारिश के साथ दिखेगा धुंध का असर, जानें आपके शहर का हाल..

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चक्रवातो का असर एमपी में देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार 9 से 10 दिसंबर तक मौसम यूं ही बने रहने के आसार है। इसके अलावा जबलपुर और शहडोल संभाग में बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में धुंध और कोहरा भी छाया रहेगा।

देखी गई तापमान में गिरावट

 मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया। इसके अलावा 20 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बता दें​ कि बादल के छटने के साथ ही घना कोहरा डेरा डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल और इंदौर जिलों में कहीं-कहीं घना या मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। न्यूनतम तापमान जहां स्थिर बना हुआ है वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।

इन जिलों में कोहरे और बारिश की चेतावनी

इधर, 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे 15 दिसम्बर के बाद प्रदेश में तेज ठंड के साथ शीत लहर का असर देखने मिल सकता है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज गुरूवार को शहडोल संभाग जबलपुर संभाग के साथ-साथ नर्मदा पुरम और रीवा संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ-साथ घने कोहरे के आसार है।

इसके अलावा भोपाल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर के साथ साथ देवास, उज्जैन, इंदौर, आगर मालवा में भी बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं घना या मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। ग्वालियर में अगले चार दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button