ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

“मोदी को डराया, धमकाया नहीं जा सकता…” : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर की PM मोदी की तारीफ

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या फैसले लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुतिन को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है।

रूस के राष्ट्रपति ने क्या कहा है?
वीडियो में पुतिन को कहते हुए सुना जा सकता है, “रूस और भारत के संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं और इसकी मुख्य गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को भारत के राष्टीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है। मैं जानता हूं, उन पर ऐसा दबाव है। वैसे हमने कभी उनसे इस बारे में बात भी नहीं की। मैं बस देख रहा हूं कि बाहर से क्या हो रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है।” वीडियो के साथ ही ट्वीट पोस्ट में लिखा गया है कि इस वीडियो में राष्ट्रपति पुतिन की आवाज AI जनरेटेड है।

पुतिन ने पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ की है। उन्होंने अक्टूबर महीने में तारीफ करते हुए कहा था कि ताकतवर देश भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा था, “भारत की 1।5 अरब से अधिक आबादी, सात प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास। यह एक शक्तिशाली देश है। और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत हो रहा है।”

व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को “बहुत बुद्धिमान व्यक्ति” कहा था और कहा था कि उनके नेतृत्व में भारत काफी प्रगति कर रहा है। सितंबर महीने में भी पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वे ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सही काम’ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button