ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सजा पूरी होने के 11 महीने बाद भी कैदी को रखा जेल में, HC ने जताई चिंता, जानें क्या है पूरा मामला?

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक कैदी की सजा पूरी हो जाने के बाद भी उसे ग्यारह माह तक जेल में रखे जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

न्यायमूर्ति शमीम अहमद की लखनऊ पीठ ने हरदोई जेल अधीक्षक को स्पष्टीकरण के लिए शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। इसके साथ ही अदालत ने महानिदेशक (जेल) को भी तलब कर यह जानना चाहा है कि प्रदेश की जेलों में कितने ऐसे कैदी हैं जो सजा की अवधि पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किये गये हैं। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

अदालत ने यह आदेश कैदी अरविंद उर्फ नागा की ओर से दाखिल अपील पर पारित किया। कैदी की वकील प्रगति सिंह ने तर्क दिया कि आरोपी के खिलाफ 2017 में हरदोई के शाहाबाद थाने में मामला किया गया था। अदालत ने उसे 28 नवंबर 2022 को पांच साल की सजा सुनाई थी।

अधिवक्ता ने कहा कि दोषी की सजा पूरी हो गई है और अब ग्यारह महीने ज्यादा भी हो गए हैं किन्तु उसे अभी जेल से रिहा नहीं किया गया है। अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button