ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या

शिवपुरी। पोहरी थानांतर्गत सोनीपुरा में निवासरत एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोनीपुरा निवासी अरुण उर्फ भूरा शर्मा (40) गुरुवार दोपहर पत्नी रचना शर्मा (38) के साथ खेत पर गया था। वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कुछ ही देर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि पहले तो पति ने पत्नी की मारपीट कर दी और इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर दिया। रचना ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अरुण और रचना की शादी को करीब 20 साल हो गए थे। इसके बाद भी दोनों के बच्चे नहीं हुए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इसी के चलते आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात पर कहा-सुनी होती रहती थी।

Related Articles

Back to top button