ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Gold and Silver Price in MP: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी 500 रुपये टूटी

इंदौर। बीते दिनों सोने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों और निवेशकों का रुझान कम होता दिख रहा है। इससे वायदा लगातार टूट रहा है। गुरुवार को सोना वायदा आंशिक घटकर 2035 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 40 सेंट घटकर 23.95 डालर प्रति औंस रह गया। इससे चलते भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार तीसरे कारोबारी दिवस भी गिरावट दिखाई दी। इससे शादी-ब्याह की अच्छी ग्राहकी को बल मिल रहा है।

गुरुवार को सोने की अपेक्षा चांदी में कीमतें ज्यादा टूटती नजर आई। चांदी चौरसा 500 रुपये टूटकर 73800 रुपये प्रति किलो और सोना कैडबरी आंशिक घटकर 62700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। ज्वेलर्स घटे दामों से काफी खुश हैं, क्योंकि बाजार में ग्राहकी का वाल्यूम बढ़ रहा है। वैवाहिक सीजन वालों सोने और चांदी के गहनों की खरीदारी के लिए बाजार का रुख करते नजर आ रहे हैं। कामेक्स सोना ऊपर में 2035 तथा नीचे में 2017 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.95 व नीचे में 23.78 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 62700 सोना (आरटीजीएस) 64000 सोना (91.60 कैरेट) 58625 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 62750 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73800 चांदी टंच 73900 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75300 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 74300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62800 रुपये तथा सोना रवा 62700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74400 रुपये तथा चांदी टंच 74300 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64200 रुपये तथा सोना रवा 64150 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74900 रुपये तथा चांदी टंच 75000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button