ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP News: फूल सिंह बरैया से पहले ग्‍वालियर में कांग्रेस नेता ने मुंह पर पोत ली कालिख

ग्वालियरपूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने चुनाव से पहले दावा किया था कि अगर प्रदेश में भाजपा की 50 से अधिक सीटें आती हैं, तो वे राजभवन के सामने अपने हाथ से मुंह काला कर ले गए। बरैया से पहले किसान मोर्चा के महामंत्री योगेश दंडौतिया ने बुधवार को होटल सेंटर में मीडिया को बुलाकर अपना मुंह स्याही निकालकर काला कर लिया।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वे गुरुवार को अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंचकर बरैया का समर्थन करेंगे। फूल सिंह बरैया ने अपने वादे के अनुसार सात दिसंबर को भोपाल में अपने हाथों से मुंह काला करने की बात कही है।

कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों ने बुधवार को दो बजे के लगभग काल कर बरैया के मुंह काला संबंधी विषय पर चर्चा करने के लिए मीडिया को बुलाया था।

मीडिया से चर्चा के दौरान योगेश दंडौतिया ने अचानक अपनी जेब से स्याही निकालकर मुंह पर लगा ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित वर्ग का शोषण कर रही है।

फूल सिंह बरैया को अपने वादे के अनुसार मुंह काला करने की जरूरत नहीं है। अगर मुंह काला करने का वचन पूरा ही करना है तो वे अपना मुंह काला कर इस वचन को पूरा करते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र तोमर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button