ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाबालिग की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया। सरीये लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय दशरथ पिता खुमान पटेल दब गया। इमलीजोग खेजरा का रहने वाला दशरथ ट्रैक्टर पर बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो दशरथ ड्राइवर सीट के नीचे दब गया और ऊपर से सरिए भी आ गिरे।
घटना के बाद ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग भाग गए। चालक भी फरार हो गया। हादसे के बाद नाबालिग को सरियों के नीचे फंसा देख स्थानीय लोगों ने सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button