ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बागेश्वर महाराज के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, तुरंत हटाने के दिए निर्देश

छतरपुर: मप्र हाईकोर्ट ने बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ की गई आपत्ति जनक टिप्पणियां तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उक्त अंतरिम आदेश फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित कई मीडिया संस्थानों और पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के नाम से जारी किया गया है।

हाईकोर्ट में यह मामला आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी रंजीत सिंह पटेल की ओर से दायर किया गया था। याचिकाकर्ता ने कहा था कि आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम छतरपुर के पीठाधीश्वर हैं। वे सनातन धर्म के पूज्य संत हैं और उनकी महिमा पूरे विश्व में फैली है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि आचार्य शास्त्री से दुर्भावनावश पूर्व विधायक प्रजापति ने उक्त मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और खबरें प्रकाशित कराई हैं।

PunjabKesari

आरोप है कि प्रजापति ने यह कृत्य बागेश्वर महाराज की प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से किया है। याचिकाकर्ता ने आचार्य शास्त्री के खिलाफ अपमानसूचक टिप्पणियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायतें की और उक्त मीडिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हाईकोर्ट की शरण ली गई। सुनवाई पश्चात न्यायालय ने उक्त अंतरिम आदेश देते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।

हाइकोर्ट ने कहा है कि उक्त सभी मीडिया संस्थान एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने-अपने माध्यमों पर प्रसारित हो रहे बगैर तथ्य वाले आपत्तिजनक कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाएं एवं भविष्य में इस बात का ध्यान रखें कि पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के विरुद्ध कोई भी दुर्भावनापूर्ण कंटेंट प्रसारित न किया जाए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे व अक्षय खंडेलवाल ने पक्ष रखा। यह नोटिस फेसबुक, यू-ट्यूब सहित एक्स संस्थानों को भी जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button