ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

‘Digvijay की शह पर बरैया ने Kamalnath की अक्षमता का ढोल पीटा’ काले मुंह कांड पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया मुंह काला करने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रोक दिया। दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया को प्रतीकात्मक काला टीका लगाया और कहा कि बरैया अपने वचन पर कायम रहे। इसे लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फूलसिंह बरैया ने अपना मुंह काला कराकर अप्रत्यक्ष तौर पर कमलनाथ के नकारा नेतृत्व का ढोल पूरे देश में पीटा है। इसे कहते हैं, सांप भी मरे और लाठी भी न टूटे…।

आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फूलसिंह बरैया ने अपना मुंह काला कराकर अप्रत्यक्ष तौर पर कमलनाथ के नकारा नेतृत्व का ढोल पूरे देश में पीटा है। इसे कहते हैं, सांप भी मरे और लाठी भी न टूटे…। दिग्विजय सिंह के षड्यंत्र से प्रभावित होकर कांग्रेस की करारी हार पर स्वयं का मुंह काला कराकर फूल सिंह बरैया ने अपने नेतृत्व की अक्षमता को राष्ट्रीय पटल पर उजागर कर दिया। अब तक दिग्विजय सिंह और अरूण यादव जैसे नेता ही कमलनाथ को निपटाने में लगे रहते थे, अब उस गुट में आज फूलसिंह बरैया ने जोरशोर से आमद दर्ज कराई है।

बता दें कि चुनावी दौर में भांडेर से कांग्रेस विधायक ने कहा था कि अगर भाजपा 50 सीट से ज्यादा जीतेगी तो वह राज भवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। इसी को पूरा करने के लिए वे अपने समर्थकों के साथ राजभवन की तरफ पहुंचे थे। हालांकि उनको रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर फूल सिंह बरैया व उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोक दिया। बरैया के समर्थक चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने और संविधान की रक्षा करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। बरैया के समर्थन में दिग्विजय सिंह भी रोशनपुरा चौक पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया को प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाया और मुंह काला करने से रोक दिया।

Related Articles

Back to top button