ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM योगी, यूपी में कौन बनेगा मंत्री… तय हो सकते हैं ये नाम!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी पीएम आवास में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। साथ ही योगी गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

दरअसल, राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से चल रही है। इसके अलावा यूपी के नए प्रभारी के नाम पर मंथन भी जारी है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सीएम योगी गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य में करीब 6 महीने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जारी है।

राजभर आए दिन योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने का कर रहे दावा 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में वापसी के बाद से उनके योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है। वहीं, पूर्वांचल में ओबीसी के चर्चित नेताओं में से एक दारा सिंह चौहान की भी योगी कैबिनेट में वापसी की चर्चा है। हालांकि, वे घोसी विधानसभा उप चुनाव में हार चुके हैं। राजभर आए दिन योगी मंत्रिमंडल में जल्द शामिल होने का दावा कर रहे हैं। इस वजह से मुख्यमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 5 से 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें आकाश सक्सेना के नाम भी चर्चा में हैं।

Related Articles

Back to top button