ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टिकट व पद की लालसा से छोड़ा था सिंधिया का साथ, अब राजनीतिक भविष्य पर ही संकट

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव में टिकट के लालच में जमकर दल-बदल की राजनीति हुई है। सबसे ज्यादा असर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की परंपरागत सीट शिवपुरी में हुआ, जहां एक के बाद एक कई पुराने भरोसेमंदों ने सिंधिया का साथ छोड़ा। जिन्होंने सिंधिया से राजनीति का ककहरा सीखा, वे भी उनके खिलाफ मुखर हुए, परंतु न तो चुनाव में टिकट मिला और अब चुनाव परिणामों में कांग्रेस के चित हो जाने से पद मिलने की आस भी समाप्त हो गई।

छोड़ा था सिंधिया का साथ

चुनाव के पहले कट्टर सिंधिया समर्थक रहे और उनके साथ भाजपा में आए बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता, रघुराज धाकड़ ने कांग्रेस में वापसी की। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू कांग्रेस में चले गए। यह क्रम यहीं नहीं रुका और आचार संहिता लागू होने कुछ दिन पहले ही कोलारस में विधायक रहते हुए वीरेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वीरेंद्र रघुवंशी के राजनीतिक गुरु कभी सिंधिया ही रहे, लेकिन समय के साथ उनकी राजनीति सिंधिया विरोधी हो गई थी।

इस बार उन्होंने पार्टी सिंधिया समर्थकों से अनबन के चलते छोड़ी। इनमें से सिर्फ 72 वर्षीय बैजनाथ सिंह यादव को कोलारस से टिकट मिला, लेकिन उन्होंने 50 हजार वोटों से अंचल की सबसे बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा। अब इन सभी का राजनीतिक भविष्य संकट में है, क्योंकि इनमें से अधिकांश उम्रदराज नेता हैं। कांग्रेस में पहले से ही इन्हें लेकर विरोध है और भाजपा में भी अब तवज्जो मिलने की कोई आस नहीं है।

रघुवंशी को अब अब लोकसभा चुनाव से उम्मीदें

वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस में विधायक रहते हुए पार्टी छोड़ी और गंभीर आरोप भी लगाए। शिवपुरी से टिकट का वादा कांग्रेस ने किया था, लेकिन अंतिम समय में केपी सिंह टिकट ले आए। भोपाल से दिल्ली तक एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद कुछ समय राधौगढ़ और कोलारस में कांग्रेस का प्रचार किया और शिवपुरी से दूर रहे। अब उन्हें शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस से आस है, यदि वहां भी चूके तो राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button