ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

अमृतसर में नाबालिग लड़की ने दी शिकायत, AAP के मजीठा ब्लॉक प्रधान समेत 2 गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस AAP नेता की शह पर लड़की के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने पेश होकर शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर AAP नेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।यह घटना अमृतसर जिले के मजीठा इलाके की है। गिरफ्तार किए गए AAP नेता का नाम प्रीतपाल सिंह बल और उसके साथी का नाम राजबीर सिंह है। प्रीतपाल सिंह बल आम आदमी पार्टी की मजीठा ब्लॉक इकाई का प्रधान है।अमृतसर पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया आम आदमी पार्टी का नेता प्रितपाल सिंह बल।15 साल की लड़की की ओर से मजीठा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, वह तरनतारन में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। इसी दौरान तरनतारन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात टीचर धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला के उसकी मां के साथ अवैध संबंध बन गए। इसकी वजह से उनके घर में कलेश रहने लगा।परिवार ने जब समझाना चाहा तो मां ने घर छोड़ दिया और उसे अपने साथ लेकर मजीठा आ गई। धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला मजीठा का ही रहने वाला है। मजीठा में उसकी मां ने बिल्ला के घर के पास ही किराए पर मकान ले लिया।अश्लील हरकत की शिकायत की तो मां ने पीटालड़की की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला ने कई बार उससे भी अश्लील हरकतें की। जब उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसने बिल्ला को रोकने की बजाय उल्टा उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इससे बिल्ला की हिम्मत बढ़ती चली गई।मां के सामने फाड़े कपड़ेलड़की के अनुसार, धर्मेंद्र पाल सिंह बिल्ला के घर आम आदमी पार्टी (AAP) की मजीठा ब्लॉक इकाई के प्रधान प्रितपाल सिंह बल का आना-जाना था। कुछ दिन पहले ही बिल्ला ने सबके सामने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगा।लड़की का आरोप है कि उसके साथ यह सब प्रितपाल सिंह बल और उसके साथी राजबीर सिंह रोड़ी की शह पर की जा रही है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button