ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मिचौंग तूफान का असर, जबलपुर व शहडोल संभाग में वर्षा के आसार, अधिकतर जिलों में गिरेगा पारा

भोपाल। मिचौंग तूफान के असर से पूरे मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह के समय कोहरा और दोपहर में धुंध रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश में दिन का सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस इंदौर एवं धार में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

हालांकि हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। उधर, भीषण तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर पड़ा है, लेकिन उसके असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है।

इन संभाग में हो सकती है वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी रहने के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग में वर्षा हो सकती है। धूप नहीं निकलने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है।

हालांकि मंगलवार शाम से हवा का रुख उत्तरी होने लगा है। इससे रात के तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं। गुरुवार से तूफान का असर काफी कम होने से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button