ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP News: “मैं दिल्ली नहीं कल छिंदवाड़ा जाऊंगा” जानें आखिर छिंदवाड़ा क्यों जाना चाहते है शिवराज?

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत हासिल की है। पूर्ण बहुमत के साथ आई बीजेपी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया है। जिसके बाद कांग्रेस ईवीएम पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की गई है जिसके चलते कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।

कांग्रेस के ईवीएम के सवाल पर सीएम शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि ईवीएम पर सवाल है तो फिर छिंदवाड़ा की 7 सीट कांग्रेस कैसे जीत गई। उनके पास ईवीएम पर सवाल उठाने के अलावा दूसरा कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान सीएम शिवराज का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा दिल्ली की जगह कल छिंदवाड़ा जाऊंगा। छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा। हम यहा सारी सीट हारे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव हो गया है जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। लेकिन अब लोकसभा की तैयारी में जुटना है। इस बार छिंदवाड़ा सीट भी बीजेपी के खाते में आएगी। आगे उन्होंने कहा कि मैंने कभी पद के लिए काम नहीं किया पार्टी के लिए काम किया है और आगे भी करूंगा।

Related Articles

Back to top button