ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खत्म, टाटा, बाय-बाय… पूर्व विधायक के कट आउट को बम से उड़ाया, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सतना। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को सामने आ गए है। प्रदेश में भारी मतों के साथ भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कट आउट को बम से उड़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है, कि अज्ञात लोगों ने कट आउट के ऊपर बम लगाकर उड़ाया है और बीच सड़क में उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया है।

इस वीडियो को खत्म, टाटा, बाय-बाय… जैसे शब्दों के साथ वायरल किया गया हैं। वहीं, वीडियो में लिखा गया है, कि समस्या खत्म हुई अब बजाओ ताली। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के कट आउट को उड़ाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी के समर्थकों में भारी आक्रोश है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि दल बदल करने वाले नारायण त्रिपाठी इस बार अपनी अलग नई पार्टी बनकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का चुनाव लड़ रहे थे। अलग-अलग राजनीतिक दलों से विधायक बनने वाले नारायण त्रिपाठी ने इस बार बिंदु जनता पार्टी का गठन किया और मैहर अपनी सीट से खुद चुनाव लड़े। लेकिन, मैहर विधानसभा सीट से यहां पर भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी ने 76 हजार 870 मतों के साथ विधानसभा चुनाव जीता है।

Related Articles

Back to top button