ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक माह पहले लापता किशोरी मुंबई में पड़ोसी के साथ मिली

ग्वालियर। एक माह पहले पड़ाव इलाके से लापता हुई किशोरी मुंबई में मिली है। वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ वहां मिली है। पड़ाव थाने की टीम दोनों को ग्वालियर के लिए लेकर रवाना हो गई है। अब यहां पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पूरी कहानी स्पष्ट होगी। पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुरा इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। वह घर से बाजार जाने की कहकर निकली थी, इसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने ढूंढा, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो स्वजन ने अपहरण का मामला पड़ाव थाने में दर्ज करवाया था। इसके बाद पड़ाव थाने की पुलिस टीम उसकी तलाश में लग गई और जांच में कुछ अहम सुराग मिले।

युवक के मोबाइल की लोकेशन मुंबई मिली थी

स्वजन ने संदेह जताया था कि पड़ोस में रहने वाला चंदू गुजराती उसका अपहरण कर ले गया है। किशोरी के स्वजन पुलिस अधिकारियों से भी मिले थे। चंदू गुजराती के मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया। उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया। चंदू के साथ किशोरी भी मिल गई। अब टीम उसे लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। यहां महिला पुलिस अधिकारी उससे बात करेगी, इसके बाद स्पष्ट होगा कि उसे चंदू क्यों ले गया था, यहां उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि मंगलवार तक टीम दोनों को लेकर आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button