ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनाव में जीत के लिए फकीर से खाई चप्पलें, फिर भी कांग्रेस के पारस सकलेचा 60 हजार वोटों से हारे, देखें वीडियो

रतलाम। चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या रतलाम शहर विधानसभा का रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने मतदान के एक दिन पहले जावरा रोड क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले एक मुस्लिम फकीर से चप्पल मार दुआ ली। उम्मीद यह थी कि इसका कुछ असर होगा, लेकिन सकलेचा बुरी तरह चुनाव हार गए। सकलेचा के समर्थकों ने ही फकीर द्वारा चप्पल मारने का वीडियो वायरल किया था।

टोटका भी रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के नहीं आया काम, बुरी तरह हारे चुनाव#Ratlam News #MadhyaPradesh #MPNews #MP Election News pic.twitter.com/thynyTBk01

— Naidunia com (@NaiduniaC39384) December 4, 2023

सकलेचा 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक का चुनाव जीते थे और 2013 में उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 2023 में वे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में आए, लेकिन भाजपा के चेतन्य काश्यप ने उन्हें 60708 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

नई चप्पल लेकर पहुंचे थे सकलेचा

दरअसल, जावरा रोड पर घूमने वाले फकीर कमाल रजा के बारे में लोगों को मानना है कि अगर वे किसी को चप्पल मारकर आशीर्वाद दे दें तो मार खाने वाले की इच्छा पूरी हो जाती है। इसी वजह से सकलेचा अपने समर्थकों के साथ नई चप्पलें लेकर फकीर के पास गए।

समर्थकों ने ही वायरल किया वीडियो

चप्पल हाथ में लेने के बाद फकीर ने सकलेचा के मुंह, हाथ, पीठ पर कई बार मारी। इसका वीडियो भी सकलेचा समर्थकों ने बनाया और मतदान से पहले इसे वाट्सएप पर वायरल भी किया। उन्हें आशा थी कि इस वीडियो से भी माहौल उनके पक्ष में बनेगा, लेकिन हुआ उल्टा। अब इसी वीडियो को शेयर कर लोग सकलेचा को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button