ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों में है अद्भुत शक्ति, हर मंगलवार को जरूर करें पाठ

इंदौर। सनातन धर्म में कई देवी-देवताओं को पूजा जाता है और उनकी विशेष विधि से आराधना की जाती है। हिंदू धर्म के अलग-अलग संप्रदायों में कई अलग-अलग देवताओं की आराधना जाती है, लेकिन भगवान हनुमान की पूजा सभी लोग करते हैं। पौराणिक मान्यता भी है कि मान्यताओं राम भक्त भगवान हनुमान आज भी सशरीर इस भूलोक में भ्रमण करते हैं। ऐसे में महाबली हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

दूर हो जाएगी सभी परेशानियां

पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, यदि मंगलवार की शाम को हनुमान चालीसा की कुछ विशेष चौपाइयों का पाठ किया जाता है तो भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो उसे रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, हनुमान चालीसा में 5 ऐसी चौपाइयां है, जिन्हें सच्चे मन से पाठ किया जाए तो परम फलदायी होती है।

भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे।।

इस चौपाई को मंगलवार को पाठ करना चाहिए। रोज सुबह भी इस 108 बार इसका पाठ कर सकते हैं। इससे भय से मुक्ति मिलती है।

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बलबीरा।।

यदि कोई व्यक्ति बीमार है और गंभीर बीमारियों से ग्रसित है तो इस चौपाई का पाठ जरूर करना चाहिए।

अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।

यदि जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जीवन निर्वाह में परेशानी आ रही है तो मंगलवार शाम को इन चौपाइयों का पाठ करना चाहिए।

विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।।

यदि आप ज्ञान के उपासक हैं और विद्या और धन प्राप्त करना चाहते हैं तो रोज 108 बार इस चौपाई का ध्यान करना चाहिए।

भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।।

यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं और कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस हनुमान चालीसा की चौपाई का रोज 108 बार पाठ करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button