ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Rajgarh Election Result: राजगढ़ में ‘भगवा राज’, भाजपा ने 5-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी की आंधी के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी ठीक से सामना तक नहीं कर सके और सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को एकतरफा हराया है। जिले में इस बार भगवा राज देखने को मिला है। जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने 5-0 से जीत दर्ज की है। पांच की पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।

जैसे ही वोटों की पहले राउंड की गणना शुरू हुई तो सभी पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने बढ़त बढ़ाना शुरू कर दी थी। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी पांचों सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे। अंतिम राउंड की गणना के साथ ही जिले की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों राजगढ़ से अमर सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, नरसिंहगढ़ से मोहन शर्मा, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी व सारंगपुर से गौतम टेटवाल ने रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज की है।

पहली बार इतने बड़े अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने बढ़े अंतर से जीत दर्ज की है। इसके पहले कभी भी इतने अधिक अंतर से सभी सीटों पर भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज नहीं की थी। 2003 में नरसिंहगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मोहन शर्मा ने सबसे अधिक 27 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी, तो 2013 में राजगढ़ से अमर सिंह यादव ने 51 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाकी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने कम-कम वोटों से जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका है जब जिले की सभी सीटों 15 हजार से लेकर 36 हजार वोटों से जीतने में सफल रहे हैं।

सबसे अधिक वोटों से जीते नारायण सिंह पंवार

जिले की पांचों विधानसभा सीटों के जो परिणाम आए हैं उसके मुताबिक सबसे अधिक वोटों से ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार ने जीत दर्ज की है, जबकि सबसे कम वोटों से खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी जीते हैं। पंवार ने कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी को रिकॉर्ड 36 हजार से अधिक वोटों से हराया है, जबकि हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

इसके अलावा सारंगपुर से गौतम टेटवाल ने कांग्रेस की कला मालवीय को 23 हजार से अधिक वोटों से हराया तो नरसिंहगढ़ में मोहन शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश भंडारी को 27 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

शुरू से उत्साह में थे भाजपा कार्यकर्ता, मायूस नजर आए कांग्रेसी

मतगणना वाले दिन भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह से ही उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह से ही मायूस नजर आ रहे थे। जैसे ही पहले राउंड का परिणाम सामने आया तो भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद ही कांग्रेस मायूस होने लगे थे। जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए उसी के साथ भाजपा खेमे में उत्साह व कांग्रेस के खेमे में मायूस छाना शुरू हो गई थी। हालांकि भाजपा के

पूर्व ऊर्जा मंत्री हारे प्रियव्रत सिंह हारे

खिलचीपुर से भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस प्रत्याशी व कमल नाथ सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे प्रियव्रत सिंह को करीब 14 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। इसके पहले प्रियव्रत सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2013 में भी दांगी ने उन्हें हराया था।

Related Articles

Back to top button