ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

अडानी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी, मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार

 मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की बंपर जीत के बाद भारतीय बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। सेंसेक्स ने आज 68587.82 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया तो निफ्टी ने भी पहली बार 20600 का स्तर पार किया। बीते कई सेशन से चली आ रही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी ने आज नई रफ्तार पकड़ ली है।

अडानी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी

बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के सभी ग्रुप शेयरों में 3.5-10% तक की तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी गैस में 8-10% तक की तेजी है जबकि अडानी पावर, अडानी एंटरप्राइजेज में 7.5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।

मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार

अडानी ग्रुप के शेयरों में इस तेजी के चलते ग्रुप का मार्केट 12.36 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। 1 फरवरी 2023 के बाद पहली बार 12 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। मार्केट खुलने के शुरुआती 20 मिनट में अडानी ग्रुप के शेयरों ने मार्केट कैप में 1.14 लाख करोड़ रुपए जोड़े।

अडानी ग्रुप खुद को भारत में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर के रूप में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों में कैपिटल एक्सपेंडीचर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। अडानी ग्रुप की इस योजना से भी शेयरों को सपोर्ट मिला है।

Related Articles

Back to top button