ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तेलंगाना : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया

हैदराबादः कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक मंगलवार सुबह होगी।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज, हमारे प्रभारी महासचिव (कांग्रेस के) माणिकराव ठाकरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और हमारे सभी एआईसीसी पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में, हमने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।” शिवकुमार, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के समन्वय के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कल हम बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में हमारी एक कार्यप्रणाली है। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपसे बातचीत करेंगे।” शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने नवनिर्वाचित विधानसभा में 65 सदस्यों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनावों में 64 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट पर जीत मिली है।

Related Articles

Back to top button