ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बालाघाट का पहला रुझान, छह में कांग्रेस चार, बीजेपी सिर्फ दो सीट में आगे

बालाघाट। पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। 9.15 बजे ईवीएम और डाक मतपत्रों के पहले रुझान में कांग्रेस चार सीटों में आगे चल रही है। जबकि भाजपा सिर्फ दो सीट में आगे है। मतगणना कक्षों से मिली जानकारी के अनुसार, परसवाड़ा सीट से कांग्रेस के मधु भगत 1920 मतों से आगे हैं। सबसे चर्चित बालाघाट सीट से कांग्रेस की अनुभा मुंजारे 1717 वोटों से आगे चल रही हैं। बैहर सीट से कांग्रेस के संजय उइके 304 वोटों से आगे हैं। कटंगी से भाजपा के गौरव पारधी 1500 वोटों से आगे है। लांजी से कांग्रेस आगे है। यहां कांग्रेस की हीना कावरे को 6628 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के राजकुमार कार्रहे को 4044 मत मिले हैं। इस तरह लांजी से कांग्रेस 2584 मतों से आगे है। वारासिवनी से भाजपा आगे है। यहां प्रदीप जायसवाल 465 मतों से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल और आसपास के इलाकों पर कड़ी सुरक्षा है। जिला पुलिस बल के साथ एसएएफ सहित भारी संख्या सशस्त्र बल तैनात है।

मतगणना स्‍थल पर प्रेक्षक के कक्ष में रेंडमाईजेशन हुआ

ईवीएम की काउंटिंग से पहले सभी छह विधानसभाओं से लाए गए डाक मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थिति मतगणना स्थल लाया गया। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना से पूूर्व स्‍थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय स्थित मतगणना स्‍थल पर प्रेक्षक के कक्ष में रेंडमाईजेशन हुआ।

मतगणना में लगने वाले अमले का तृतीय व फाइनल रेंडमाईजेशन

डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस और ईवीएम के माध्‍यम से होने वाली मतगणना में लगने वाले अमले का तृतीय व फाइनल रेंडमाईजेशन किया गया। इस दौरान सभी प्रेक्षको सहित रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button