ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती के बीच सिंधिया बोले- जनता बीजेपी को देगी आशीर्वाद, बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

भोपाल. मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्वास जताया कि भाजपा राज्य में सत्ता में लौटेगी और लोग भगवा पार्टी को आशीर्वाद देंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है, उससे हमें पूरा यकीन है कि जनता बीजेपी को आशीर्वाद देगी और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।’

सिंधिया ने आगे कहा- भाजपा के पास राज्य की प्रगति पर काम करने के लिए केवल 15 महीने हैं और वे अपने सुशासन के आधार पर सत्ता में वापसी करेंगे। पिछले राज्य विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई और कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए और चौहान ने फिर से राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला। इस बीच भोपाल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं।

बता दें चार राज्यों- छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना की विधानसभाओं के वोटों की गिनती रविवार को यानि आज जारी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी मायने रखते है, क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। हालांकि, मिजोरम में वोटों की गिनती 4 दिंसबर सोमवार तक के लिए टाल दी गई है।

Related Articles

Back to top button