ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिदपुर सीट की मतपेटी के ताले पर नहीं मिली सील, कांग्रेस का हंगामा

उज्जैन। शनिवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का दरवाजा खोल डाक मत पत्रों से भरी पेटियों को बाहर लाया गया तो कांग्रेस के चुनाव अभिकर्ताओं ने महिदपुर विधानसभा सीट की मतपेटी के ताले पर सील न लगी देख हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर तराना के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार व उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच गईं।

कांग्रेस का आरोप

दोनों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है औप गुपचुप तरीके से मतों की हेराफेरी कर रहा है। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है। लगभग घंटेभर चले हंगामे को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने पारदर्शिता के साथ ही मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित करने का आश्वासन देकर समाप्त कराया।

कलेक्टर की समझाइस के बाद मानें

कलेक्टर ने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सारे डाक मत पत्र जिला कोषालय के डबल लाक स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। आज भी तीन डाक मत पत्र प्राप्त हुए थे और रविवार सुबह सात बजकर 59 मिनट तक भी प्राप्त होंगे तो उन्हें भी स्वीकार कर मत पेटी में एकत्र किया जाएगा। डाक मत पत्रों के आने और उन्हें मतपेटियों में रखने की पूर्व सूचना सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों को दी गई थी।

Related Articles

Back to top button