ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP election 2023: शिवराज बोले- प्रदेश में भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत, दिग्विजय ने जवाब में कही यह बात

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना के लिए अब 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। दो दिन पूर्व आए एक्जिट पोल के नतीजों ने भी प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जीत के प्रति भी आश्वस्त नजर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

समाज के हर वर्ग से मिला समर्थन – शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि इन चुनावों में समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।

कल पता चल जाएगा, शिवराज कहां खड़े – दिग्विजय

वहीं इस बारे में जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाथ कंगन को आरसी क्या। कल पता चल जाएगा कि शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं। हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उससे नीचे नहीं जाएंगे। चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश में हार्स-ट्रेडिंग की आशंका के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा तो व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है। इसी बहाने दिग्विजय ने सिंधिया पर भी तंज कसा और बोले कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा, इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

Related Articles

Back to top button