ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मतगणना से पहले इस कांग्रेस प्रत्याशी ने किया गजब कैलकुलेशन, रिजल्ट से पहले जारी किए चुनाव परिणाम, किया जीत का दावा

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुके हैं और अब कल मतगणऩा होने को है जिसे लेकर नेता मंत्री से लेकर किसान आदमी को भी इंतजार है। कल यानी 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में मतगना होगी। वहीं 5 वें राज्य मिजोरम 4 दिसंबर को मतगना की जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। सूबे में सरकार किसकी बनेगी ये जानने के लिए सबको 3 दिसंबर का इंतज़ार है, लेकिन जबलपुर के एक कांग्रेस प्रत्याशी ने कुछ ऐसा काम करके सबको चौंका दिया है।

दरअसल, जबलपुर की बरगी सीट से सिटिंग एमएलए और कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान का बूथ वाईज़ कैलकुलेशन किया है। बरगी विधानसभा के लिए मतगणना 18 राउण्ड में  होनी है और कांग्रेस प्रत्याशी ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोटों की राउण्डवाईज़ काउंटिंग की है। संजय यादव ने अपना चुनाव परिणाम भी जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने पहले 3 राउण्ड में खुद के पिछड़ने का रुझान दिखाया है और उसके बाद 18 राउण्ड तक लगातार बढ़त दिखाई है।

कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव ने खुद को 1 लाख 2 हजार 549 वोट मिलने, भाजपा के नीरज सिंह को 74 हजार 998 वोट मिलने और अन्य को 19 हजार 132 वोट मिलने का प्री रिजल्ट जारी किया है। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने ठीक 27 हजार 551 वोटों से अपनी जीत का अनुमान भी जारी कर दिया है। ये अनुमान कितना सटीक है ये तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन संजय यादव इस आंकड़े पर किसी भी तरह की शर्त भी लगाने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button