ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छह विधायकों ने खाली किए आवास, 37 ने नहीं लड़ा चुनाव

भोपाल। तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो जाएगा। उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा करने, बैंक खाता खुलवाने, पहचान पत्र बनाने फोटो लेने सहित अन्य प्रक्रिया में सहायता के लिए विधानसभा सचिवालय ने सुविधा केंद्र बनाया है, साथ ही उन्हें ठहराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भोपाल में शासकीय अतिथि गृह आरक्षित किए गए हैं। उधर, छह विधायकों ने आवास खाली कर दिए हैं। गौरतलब है कि 37 विधायकों ने चुनाव नहीं लड़ा है।

विधायक विश्रामगृह में 50 कक्ष उपलब्ध

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि पांच दिसंबर से सुविधा केंद्र प्रारंभ हो जाएगा। यहां नव निर्वाचित सदस्यों के दस्तावेज जमा किए जाएंगे। उनके परिचय पत्र बनाने के लिए फोटो लेने, बैंक खाता खुलवाने, रेलवे के कूपन उपलब्ध कराने और आवास आवंटन के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे। जो सदस्य पहली बार चुनकर आएंगे, उन्हें ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विधायक विश्रामगृह में 50 कक्ष उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त जल संसाधन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के भोपाल में उपलब्ध अतिथि गृह आरक्षित करवाए गए हैं। 34 विधायक, जो चुनाव नहीं लड़े हैं और उन्हें विधानसभा के कोटे से आवास उपलब्ध कराए गए हैं, उनसे रिक्त करने का अनुरोध किया है ताकि अन्य सदस्यों को आवास पात्रता अनुसार आवंटित किए जा सकें।

इन विधायकों ने छोड़ा आवास

हालांकि, यह कार्य विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद होगा, क्योंकि वे ही निर्णय करते हैं कि किसे कौन सा आवास आवंटित किया जाना है। जिन मौजूदा विधायकों ने आवास खाली किए हैं, उनमें टामलाल सहारे, कुंवरजी कोठार, पंचूलाल प्रजापति, पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय, पहाड़ सिंह कन्नोजे और शिवदयाल बागरी हैं।

Related Articles

Back to top button