ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वेटरनरी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को भरना होगा एक लाख का बांड

जबलपुर। प्रदेश के मेडिकल कालेज की यूजी सीटों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बांड भरने के नियम को वेटरनरी विश्वविद्यालय जबलपुर ने भी लागू कर दिया है। विवि अपने तीन कालेजों जबलपुर, महू और रीवा की यूजी सीट पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से प्रथम वर्ष की फीस जमा करते वक्त एक लाख रुपये का बांड भरवा रहा है। किसी कारणवश विद्यार्थी बीच सत्र में अपना प्रवेश रद कराएंगे तो उन्हें एक लाख रुपये की राशि जमा करवानी होगी। इसके बाद ही उन्हें विवि से स्थानांतरण सहित अन्य प्रमाण पत्र जारी होंगे।

10 प्रतिशत छात्र छोड़ते हैं कालेज

नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की काउंसलिंग कमेटी ने पहली बार यूजी के विद्यार्थियों को बांड भरने की अनिवार्यता लागू की है। दरअसल पहले सत्र की फीस जमा करने के बाद कई विद्यार्थी अपना एडमिशन रद कराकर कालेज छोड़कर चले जाते हैं और वह सीट साढ़े पांच साल तक खाली रहती है। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या हर साल लगभग 10 प्रतिशत होती है।

वेटरनरी के यूजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले अधिकांश विद्यार्थी मेडिकल की तैयारी करने वाले होते हैं। उन्हें जब मेडिकल की यूजी सीट पर प्रवेश नहीं मिलता तो वह दूसरे विकल्प में वेटरनरी के यूजी कोर्स में प्रवेश लेते हैं। इस दौरान वह मेडिकल की तैयारी जारी रखते हैं।

यूजी कोर्स में प्रवेश लेने के बाद कई विद्यार्थी अपना प्रवेश रद कराने के लिए आवेदन करते हैं। नियम के मुताबिक तय समय पर आवेदन रद कर उन्हें फीस वापस की जाती है। अब उन्हें प्रवेश लेते वक्त एक बांड भरवाया जा रहा है, ताकि वे प्रवेश छोड़ने से पहले एक बार सोचें। उन्हें बांड की एक लाख रुपये की राशि जमा करने के बाद ही नो ड्यूज दिया जाएगा। प्रो.एसपी तिवारी, कुलपति।

Related Articles

Back to top button