ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मध्यप्रदेश

अलनीनो के असर से दिसंबर में ठंड के तेवर कम रहेंगे

एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। दिन में उत्तर पूर्वी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह धुंध व वर्षा के बाद 10.30 बजे बाद दृश्यता 1500 से 3 हजार मीटर तक पहुंची। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह अधिक 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी बारिश के आसार

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर बना हुआ है। एक प्रेरक ऊपरी हवा का घेरा उत्तरी पश्चिमी राजस्थान पर 3.1 किमी की ऊंचाई पर बना है। दक्षिणी पश्चिमी मप्र तक एक द्रोणिका भी गुजर रही है। इन सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को इंदौर जिले में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा की गतिविधियां भी दिखाई देंगी।

सुबह दृश्यता में गिरावट व कोहरे का असर

सुबह 5.30: 1500 मीटर

सुबह 6.30: 600 मीटर

सुबह 7.00: 400 मीटर

सुबह 7.30: 400 मीटर

सुबह 8.00: 700 मीटर

सुबह 8.30: 150 मीटर

सुबह 9.00: 700 मीटर

सुबह 9.30: 1000 मीटर

सुबह 10.00: 1100 मीटर

सुबह 10.30: 1500 मीटर

सुबह 11.30: 3 हजार मीटर

पिछले 10 वर्षों में दिसंबर का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम 24 घंटे में उच्चतम वर्षा मासिक कुल वर्षा

201328.68.810.410.8

2014 30.4 5.0 4.2 7.0

2015 33.0 7.0 0 0

2016 31.5 9.1 0 0

2017 29.5 8.8 0.8 0.8

2018 28.7 6.6 0 0

2019 29.4 6.6 0 0

2020 31.6 8.0 10.1 11.4

2021 28.3 6.5 10.0 19.2

2022 29.8 10.1 3.2 3.2

इंदौर में दिसंबर में सर्वाधिक

उच्चतम अधिकतम तापमान : 31 दिसंबर 2015 को 33 डिग्री

निम्नतम न्यूनतम तापमान: 27 दिसंबर 1936 को 1.1 डिग्री

सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा: 1967 में 108.5 मिमी

24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा: 17 दिसंबर 2009 को 53 मिमी

आज का मौसम

गुरुवार सुबह शहर में कोहरा छाया रहा और आधे घंटे के लिए शहर के कई हिस्सों में वर्षा हुई। इसके बाद बादल छंटे। सूरज की बादलों के साथ आंख-मिचौली जारी रही। शुक्रवार को शहर में कोहरा छाएगा और हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिन में पूर्वी हवा भी चलेगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

1 दिसंबर 23 17

2 दिसंबर 23 17

भोपाल

1 दिसंबर 24 17

2 दिसंबर 24 16

उज्जैन

1 दिसंबर 24 18

2 दिसंबर 25 17

आज का तापमान

अधिकतम 25 डिग्री

न्यूनतम 18.4 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम 98 प्रतिशत

न्यूनतम 88 प्रतिशत

एक्यूआइ- 116

सूर्यास्त आज 5.41

सूर्योदय कल 6.51

Related Articles

Back to top button