ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

CAF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार देर रात  छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स(CAF) के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था और यहां 15वीं बटालियन में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, CAF जवान सुनील कुमार रोज की तरह बुधवार रात अपनी बैरक में ही था। रात करीब 11 बजे बैरक में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुनील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास ही उसकी सर्विस रायफल भी पड़ी थी। सुनील ने सिर में गोली मारकर जान दे दी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी।

पुलिस भी कैंप पहुंच गई और शव को रात में ही जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। वहां गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ है। अफसरों का कहना है जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुनील कीआत्महत्या का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान के परिजनों के आने के बाद संभवत: स्थिति स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button