ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नतीजों से पहले शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक, गृहमंत्री बोले- CM शिवराज के नवाचार को पूरे देश ने अपनाया

भोपाल: मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती से महज 2 दिन पहले शिवराज कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का विदाई समारोह मनाया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री मिश्रा पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। उन्होंने बैठक को लेकर कहा कि इस टर्म कि अंतिम बैठक हो गई। मुख्यमंत्री ने पौने चार साल में जो ऐतिहासिक काम किया वो हमारे लिए ऐतिहासिक है। इतने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। कोरोना का काल में उन्होंने जो ऐतिहासिक काम। जब हम सरकार में आए थे और मुख्यमंत्री ने जो मजदूरों की सेवा की वो ऐतिहासिक रही। उन्होंने बीजेपी सरकार की गरीब कल्याण योजना और लाडली बहन योजना का जिक्र किया। साथ ही कहा कि जो नवाचार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए वह पूरे देश ने स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही मध्य प्रदेश में सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच सीट लाने का दावा किया।

वहीं दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है उनका स्वागत है। वहीं एक्जिट पोल पर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है मैं आपको बता रहा हूं। मेरा एग्जिट पोल सुन लीजिए। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बता दें कि इकबाल सिंह बैंस को दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। इस अफसर का कार्यकाल 38 वर्ष से अधिक कर रहा है।

Related Articles

Back to top button