ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो अभी कर लें ये उपाय, साल 2024 होगा लकी

इंदौर। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति सामान रखते समय दिशा का ध्यान रखता है, तो उसे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। कई बार जरूरतें पूरी करने के लिए व्यक्ति कर्ज ले लेता है और वह कर्ज बढ़ता जाता है और उस कर्ज से बाहर नहीं निकल पाता। इस तरह व्यक्ति आर्थिक तंगी का शिकार होने लगता है। कई बार बिना कर्ज के भी परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप नया साल शुरू होने से पहले कुछ वास्तु उपाय अपना सकते हैं, जो आपको कर्ज से मुक्ति पाने में सहायता करेंगे।

इस दिशा में रखें तिजोरी

तिजोरी को सही दिशा में रखकर भी आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपनी तिजोरी उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। तिजोरी को उत्तर दिशा में रखने पर घर में धन का आगमन होता है। साथ ही व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

करें ये उपाय

मंगलवार का दिन कर्ज चुकाने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। मंगलवार के दिन पैसे लौटाने से व्यक्ति को जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा अपने घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा दर्पण लगाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

कुबेर देव और मां लक्ष्मी

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। वहीं, मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। आपको अपनी दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा आपको हर दिन उनकी पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से आप जल्द ही कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button