ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तो इस खास मकसद से पाकिस्तान से भारत आई है अंजू…: IB जांच में खुलासा

अपने फेसबुक प्यार से मिलने पहुंची राजस्थान की अंजू आज वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत लौट आई है और उसे वहां पाकिस्तान के उसके पति नसरुल्लाह उन्हें वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आए। अंजू का कहना है कि वह यहां खास मकसद के साथ आई है  वह अपने बच्चों को मिलने आई है, वहीं  भारत में अपने पति अरविंद को तलाक देने के लिए आईं है. उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान वो अपने साथ अपने दोनों बच्चों को भी साथ में ले जाने की कोशिश करेंगी जो इन इन दिनों अपने पिता के साथ रह रहे हैं।

बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान में उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। भारत में उसके पति अरविंद के साथ उसका विवाद चल रहा है। अंजू के बच्चे अरविंद के पास हैं और उन्होंने कहा कि अंजू को उनके बच्चों से मिलने नहीं देंगे और इस पूरे मामले को लेकर अंजू के पाकिस्तान जाने के विषय को लेकर अरविंद कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

दूसरी तरफ नसरुल्ला ने कहा कि एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने के दौरान 4 साल पहले उसकी फेसबुक के जरिए अंजू से मुलाकात हुई थी। वर्ष 2018 में अंजू के साथ उसकी पहली बार मुलाकात हुई थी और हमें एक-दूसरे के देश में जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उधर भारत वापिस आने पर  पुलिस इंटेलिजेंस ने अंजू से कई घंटे लंबी पूछताछ की. इस दौरान उसने कई खुलासे किए।  इस दौरान अंजू ने बताया कि वो 21 जुलाई को पाकिस्तान गई थीं।  उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी करने से पहले उन्होंने ईसाई धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाया था। उसके बाद उन्होंने नसरुल्ला से इस्लामिक रिति रिवाज के साथ निकाह किया था. हालांकि पूछताछ में अंजू ने बताया कि फिलहाल उसके पास अपनी शादी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है.

IB और पुलिस ने अंजू से पाकिस्तानी रक्षा कर्मियों के साथ संबंध होने के बारे में पूछताछ की, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि किसी भी पाकिस्तानी सेना के कर्मियों से उसका कोई संबंध नहीं ।

पुलिस ने अंजू से वापस पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा तो अंजू ने कहा कि वो भारत में अपने पति अरविंद को तलाक देने के लिए आईं है. उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान वो अपने साथ अपने दोनों बच्चों को भी साथ में ले जाने की कोशिश करेंगी जो इन इन दिनों अपने पिता के साथ रह रहे हैं।

बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थीं. अंजू और उनके पति दोनों ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे. इस दौरान फेसबुक के जरिए अंजू की मुलाकात पाकिस्तान में रहने वाले शख्स नसरुल्लाह से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। अंजू अपने पति से जयपुर घूमने का बहाना करके पाकिस्तान चली गई थी और करीब 6 महीने बाद भारत वापिस लौटी है।

Related Articles

Back to top button