ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

चरित्र शंका में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, बच्चों को खून से लथपथ मिला शव

अनूपपुर । कोतवाली क्षेत्र में ग्राम धनपुरी में गुरुवार को एक महिला का शव घर पर मिला था। धारदार हथियार से महिला की सिर और गले में गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा था, जो वारदात के बाद से फरार था।

मृतका का नाम लेखन पति श्यामलाल बैगा (45) है। महिला के बच्चे स्कूल से शाम को घर लौटे थे। उन्होंने मां को खाट पर लहूलुहान हालत में मरा हुआ पाया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला का पति श्यामलाल बैगा (45) पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर किए वार

बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह बच्चे स्कूल गए थे। घर पर कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान आवेश में आकर आरोपित श्यामलाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर और गले में कई प्रहार कर दिए थे, जिससे वह खाट पर ढेर हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button