ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

विस्फोटक सामग्री के साथ एक नक्सली गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। नक्सल मोर्चा पर जवानों को बड़ी सफलता मिली है। विस्फोटक सामग्री के साथ जहां एक नक्सली की गिरफ्तारी हुई है, वहीं दूसरी ओर दो नक्सलियों ने आत्समर्पण किया है। दोनांे आत्म समर्पित नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

वहीं गिरफ्तार नक्सली को पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति व विकास कार्यों से प्रभावित होकर दोनांे नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने के लिए पहुंचे।

सीआरपीएफ अधिकारी दिनेश कुमार, हेमंत प्लास व उतम प्रताप सिंह के समक्ष दोनांे नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। जिसमें ताती जोगा व दुधी मुक्का दोनों मिलिशिया सदस्य थे। दोनांे पिछले कई साल से नक्सल संगठन के लिए काम करते थे। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को जिला बल व डीआरजी ने संयुक्त रूप से मोबाइल चेक पोस्ट लगाया था जहां एक संदिग्ध पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पकड़ लिया गया।

उसने अपनी पहचान वेक्को सोमड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में बताई और उसके पास से डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button