ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

सगाई टूटने पर बैंक मैनेजर ने नदी में कूदकर दी जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बैंक मैनेजर ने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह उसके शव को NDRF की टीम ने बरामद कर लिया है। बैंक मैनेजर की कार पुराने पुल पर खड़ी मिली थी। कार अंदर से लॉक थी और उसमें मोबाइल व अन्य सामान रखा हुआ था। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि मैनेजर ने नदी में कूदकर जान दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के स्टेशन पारा, वार्ड-7 निवासी पलाश अग्रवाल रायपुर स्थित एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर था और देवेंद्र नगर में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक लड़की के माता-पिता ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से पलाश काफी तनाव में रहता था। वह शाम को राजनांदगांव अपने घर लौट गया, लेकिन परेशान था। फिर रात कार लेकर घर से निकल गया।

परिजनों ने देर रात उसे कॉल कर काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन पलाश को तलाश करते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे तो वहां उसकी कार खड़ी मिल गई। अंदर दो मोबाइल रखे थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और संदेह के आधार पर लोकल गोताखोरों और SDRF की मदद मांगी गई। मौके पर पहुंचे SDRF जवान पानी में उतरे और बोट से सर्चिंग का कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला।

Related Articles

Back to top button