ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

अंगदान के लिए आगे आएं ब्रेन डेड मरीजों के स्वजन

 ब्रेन डेड मरीजों के स्वजन को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। ब्रेन डेड मरीजों के अंगों में यकृत, गुर्दे, अग्नाशय, फेफड़े, आंत, ह्दय जैसे अंगों का दान किया जा सकता है। इसी तरह आंखें, ह्दय वाल्व, रक्त वाहनियां, त्वचा, हड्डी समेत कुछ अन्य ऊतकों का भी दान किया जा सकता है। अंगदान जीवित रहते तथा मृत्यु उपरांत भी किया जा सकता है। जीवित रहते हुए गुर्दे का दान किया जाता है।

आंख, किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्दय, आंत, पैंक्रियाज आदि का दान मृत्यु उपरांत किया जा सकता है। 18 वर्ष या इससे अधिक अायु के लोग अंगदान कर सकते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए अंगदान की उम्र सीमा अलग-अलग होती है। चिकित्सक जब किसी मरीज को ब्रेन डेड घोषित कर देता है तो इसका सीधा सा आशय यह होता है कि मरीज का मस्तिष्क काम नहीं कर रहा है। ऐसे मरीजों के स्वजन को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। रीनल ट्रांसप्लांट के जरिए ऐसे मरीज जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे दूसरे मरीज को नया जीवन दे सकते हैं।

तीन मरीजों के सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं किडनी ट्रांसप्लांट

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तीन मरीजों के सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। क्रानिक किडनी डिसीज में जब मरीज की दोनों किडनी खराब हो जाती हैं तो किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। क्योंकि ऐसे मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। किडनी प्रत्यारोपण से डायलिसिस से राहत दी जा सकती है। किडनी प्रत्यारोपण किसी मरीज को उपहार में जिंदगी देने के समान है। समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता का अभाव देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button