ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेताब है दिनेश कार्तिक खुद ट्वीट कर किया दावा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 से होगी। इसके लिए सभी टीमें जुट गई हैं। टूर्नामेंट में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। 10 वेन्यू पर 48 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

राहुल और पंत कब करेंगे वापसी?

हालांकि अब तक इंडिया अपनी टीम को लेकर उलझन में है। कई खिलाड़ी चोटिल हैं। इनमें दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत की टीम में वापसी नहीं हुई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि केएल राहुल विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। हालांकि बीसीसीआई ने फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है।

अभी तक नहीं हुई टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने अभी तक एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। कई खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर संशय बरकरार है। केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर भी बाहर है। जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर तक टीम की घोषणा हो सकती है। हालांकि सबसे बड़ी परेशानी विकेटकीपर को लेकर है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में किसको टीम में मौका दिया जाएगा।

दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर चौंकाया

अगर पंत नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसी को चुना जा सकता है। इस बीच एक और विकेटकीपर बल्लेबाज ने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट कर पूछा था कि भारतीय टीम का विकेटकीपर कौन होगा। इस पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, आप मुझे विश्व कप जरूर देखेंगे। साथ ही कार्तिक ने आंख मारने वाली इमोजी भी लगाई है।

दिनेश कार्तिक पिछली बार टी20 विश्व कप में खेलते थे। हालांकि, ट्वीट में कही गई उनकी बात सही है। वह एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, लेकिन कमेंटेटर के तौर पर नजर आ सकते हैं। दिनेश कार्तिक एशेज में कमेंट्री करते दिखे थे। ऐसे में आईसीसी विश्व कप में भी दिख सकते हैं। बता दें कार्तिक इससे पहले 2019 में वनडे विश्व कप में टीम का हिस्सा थे। टीम भारतीय टीम सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी।

दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर

दिनेश कार्तिक ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। कार्तिक अब तक 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनके नाम टेस्ट में 1025 रन, वनडे में 1752 रन और टी20 में 686 रन हैं।

Related Articles

Back to top button